विधुत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
September 27, 202128-09-2021 मल्हारगढ़ । विधुत विभाग में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए है ।सोमवार को कर्मचारियों ने विधुत मंडल के ऑफिस पर नारेबाजी की व डीई विनोवा तिवारी के नाम कनिष्ठ यंत्री एनएम तिवारी को एक पत्र सोपा व अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है अब काम ठप्प हो गया है ।आउटसोर्स कर्मचारी पंकज पाठक ने बताया कि हमारी मांग है कि हमे हमारा बिना किसी शर्त पर बिजली कम्पनी में संविलियन किया जाए व शैक्षणिक योग्यता व 45 वर्ष से अधिक उम्र का हवाला देकर हमे अकारण निकाल देते है यह बंद हो व हमारी भी वार्षिक चरित्रावली बने ।वही हमारा अधिकारी शोषण करते है रात दिन काम करते है जब तक मांग पूरी नही हो हम हड़ताल पर रहेंगे कोई काम नही करेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में आशीष पंवार,पंकज पाठक. आशीष सिंह पंवार. विक्रम सिंह. प्रकाश गुर्जर. अनिल वर्मा. कन्हैयालाल गुर्जर .विष्णु मालवीय .गजेंद्रदास बैरागी. वर्दीचंद्र डांगी सहित कई आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद थे।

0 comments