काचरिया चौपाटी पर बिजली गिरने से 1 युवक व 8 माह के बच्ची की मौत

September 28, 2021

तुरकिया (पप्पु सौलंकी) नारायणगढ़ थाना अंतर्गत काचरिया चौपाटी के पास खेत पर सोयाबीन काट रही महिला के पति कमल पिता गोटूलाल कछावा (बंजारा) निवासी रणायरा चौपाटी उम्र 30 वर्ष ओर उनकी 8 माह की बच्ची की खेत पर दूध पिलाने आया युवक की बिजली गिरने से मोके पर ही मौत हो गई है। 

    आज मंगलवार शाम को लगभग 6:00 बजे अचानक कड़कड़ाती बिजली के साथ बारिश शुरू हुई । बारिश देख कमल कछावा अपनी बच्ची को दूध पिलाकर अपने गांव रणायरा जा रहा था। तभी अचानक बाबाराम देव मंदिर के पास जाते वक़्त बिजली गिरी ओर मोके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी डायल 100 की दी जहां एएसआई महेश शर्मा, आरक्षक कंवरलाल गुर्जर, आरक्षक दीपक पाटीदार ओर पायलट शिवपाल सिंह चूंडावत तुरंत मोके पर पहुचे ओर  मृतक व बच्ची को नारायणगढ़ हॉस्पिटल लाए गए। वहाँ पर सुबह पीएम कर शव परिजनों को दिया जाएगा।

You Might Also Like

0 comments