मृतिका विनीता व रतलाम ज्ञापन देने पहंुच कांग्रेस नेता व विनीता के परिजन
September 24, 2021टकरावद की युवती की ससुराल हरियाखेड़ा में हुई संदिग्ध मौत के मामले में कांग्रेस नेता जोकचन्द्र ने की रतलाम पुलिस अधिकारियों से मुलाकात, हत्या का आरोप लगाकर दोषियों पर की सख्त कार्रवाई की मांग
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नारायणगढ़ थानान्तर्गत गांव टकरावद की युवती की ससुराल में हुई मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रतलाम पहंुच आवेदन दिया। बाद में जावरा सीएसपी से मुलाकात कर युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जोकचन्द्र के साथ लड़की के पिता दशरथ लौहार, जयेश सालवी, मुकेश टेलर, मोहनलाल पाटीदार, भंवरलाल चोहान, शांतिलाल लौहार आदि परिजन थे। सीएसपी अभिषेक आनंद को दिए ज्ञापन में बताया कि युवती की हत्या की आशंका जताकर हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। सीएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
यह लिखा ज्ञापन में:-
ज्ञापन में बताया कि टकरावद निवासी विनीता पिता दशरथ लौहार की शादी हरियाखेड़ा (जावरा) निवासी श्यामलाल पिता कन्हैयालाल लौहार के साथ हुआ था। 13 सितम्बर को रात्रि में विनीता के कुए में गिरने की खबर टकरावद आई और बताया कि नीलगायों के पीछे दौड़ने से विनिता कुए में गिर गई। परिजनों ने बताया कि जब हमने कुए पर जाकर देखा तो एसा कुछ प्रतीत नही हुआ, क्योंकि कुए के चारों और पक्की मुन्डेर बनी हुई है, एक पाइप व रस्सी भी कुए में लटकी थी ओर विनीता तैरना भी जानती थी। कुए में गिर भी जाती तो तैरकर रस्सी व पाइप के सहारे बाहर निकल सकती थी। विनीता के आख, कान, होठ से खून बह रहा था, जैसे एसिड डाला हो। वहीं मांग में सिन्दूर भरा था, कुए में गिरती तो सिंदूर क्यों नह धुला। कई एसे प्रश्न है, जो जांच का विषय है, विनीता की हत्या हुई है, वह ससुराल में काफी प्रतापड़ित थी। इस बात का जिक्र विनीता ने छोटी बहन ममता से मोबाइल पर की बात में भी किया था।
पति भी दे चुका है निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस को आवेदन:-
महिला विनीता के पति हरियाखेड़ा निवासी श्यामलाल पिता कन्हैयालाल लोहार ने जावरा पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 13 सितम्बर को मेरी पत्नी विनीता की कुए में गिरने से मौत हो गई। मेरी पत्नि का मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ या आपस में कभी कोई झगडा तथा किसी प्रकार कि कोई अनबन भी नहीं हुई थी। उसका इस प्रकार से कुए में गिरकर मृत्यु होने पर मुझे आशंका प्रतीत हो रही है कि जहाँ घटना घटित हुई वहाँ पर कुए के पास सेड़ा है, जिस पर होकर दूसरे खेत पर जाते है, उस सेड़े पर दो फिट जगह है। ऐसी आशंका भी हो रही है कि कोई जहरीला जानवर या जंगली जानवर अचानक से सामने आ गया हो या किसी जहरीले जानवर ने काट लिया हो जिससे वह घबरा गई हो क्योंकि घटना स्थल पर फली व अन्य सब्जी की तगारी बिखरी हुई दिखी थी। मुझे इस घटना पर यह भी आशंका है कि घटना स्थल पर मेरी पत्नि के साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध कोई वारदात हुई हो या वह मोबाईल चलाती थी। उसका मोबाईल नम्बर 9343205744 व 8002137404 पर किसी ने जान से मारने के लिए धमकाया हो या मरने के लिये मजबूर किया हो या घटना स्थल पर उसके साथ कोई जबरदस्ती हुई हो, एसी शंका प्रतीत हो रही है। उसके मोबाईल पर मरने से पूर्व दिनांक 11 सितम्बर की कॉल डिटेल निकाले जाने तथा घटना स्थल पर पत्नी की मौत के समय चल रहे मोबाइल की डिटेल निकाली जाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए

0 comments