टेªक्टर की डिग्गी में रखे 1 लाख 10 हजार नकदी से भरा बेग ले उड़ा, घटना सीसीटीवी में कैद
September 24, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। टेªक्टर की डिग्गी का ताला तोड़कर बदमाश 1 लाख 10 हजार रुपए से भरा बेग ले उड़ा, घटना सामने लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई, चोरी के बाद बदमाश भाग निकला, सूचना पर पुलिस पहंुची, प्रकरण दर्ज करने के बाद तलाश शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार रुपी (मल्हारगढ़) निवासी किसान धनराज पिता कन्हैयालाल पाटीदार गुरुवार को मंदसौर कृषि उपज मंडी में रायड़ा बेचने के बाद नकदी रुपए 1 लाख 10 हजार टेªक्टर की डिग्गी में रखकर ताला लगाने के बाद पिपलिया आए, दोपहर 3 बजे करीब यहां चोपाटी पर टेªक्टर को सही कराने के लिए देवी टेªक्टर गैरेज के सामने खड़ा किया और नली लेने गए, इसी दौरान एक बदमाश आया और ट्रेक्टर व ट्राली के बीच में खड़ा रहकर कुछ मिनिट में ही डिग्गी का ताला तोड़कर 1 लाख 10 हजार रुपए से भरा बेग चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई। संभवतः चोर किसान का मंदसौर कृषि उपज मंडी से ही पीछा कर रहा था, किसान के पिपलिया में टेªक्टर को रोकने के कुछ देर बाद ही चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना पर चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय पहंुचे व घटना की जानकारी ली। चोकी प्रभारी ने बताया धारा 379 में मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश की जा रही है।
दिन दहाड़े ले उड़ा बाइक:-
इधर गुरुवार को प्रातः सरकारी अस्पताल मार्ग पर घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। अस्पताल तिराहे के पास निवासरत अजीत छिंगावत ने पुलिस चोकी में शिकायत दर्ज कराई कि घर के सामने खड़ी बाइक सुपर स्पेण्डर (एमपी 14 एमके 6987) अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। जैन ने बताया घटना के समय वह घर पर नही थे। बाइक बाहर खड़ी थी, जिसका लाॅक कर रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोरों की शरणस्थली बना पिपलिया:-
नगर में चोरी घटना आम बात हो गई है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है, चोरी की घटनाओं में पुलिस केवल आवेदन लेकर इतिश्री कर रही है। हाल ही में कुछ दिनों पूर्व 16 सितम्बर को टीलाखेड़ा में बदमाश घर में घुसकर दो स्मार्ट मोबाइल व नकदी चोरी कर ले गए थे, लेकिन बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त में नही आए। इसी तरह 28 अगस्त को चैपाटी मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास रीछा सरपंच प्रतिनिधि धर्मेन्द्र धनगर का कीमती मोबाइल उनके गैरेज में चार्ज पर लगा था, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। इस मामले में भी धनगर ने थाने के साथ ही साइबर सेल को भी शिकायत की, लेकिन अभी तक चोर का पता नही चला। कृषि उपज मंडी क्षेत्र में भी आए दिन बाहर से उपज बेचने आए किसानों के साथ चोरियों की वारदात होती रही है। बाइक एवं किसानों के कुए में लगी मोटरें चोरी तो आमबात है। यहां के नए टीआई ओपी तंतवार चोरों को पकड़ने व चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे है।

0 comments