सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित शहीदों को दी श्रद्धांजलि
December 15, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। हेलीकाॅप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व सैनिकों को पिपलिया में टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर समिति व विद्ववता परिषद् ने ज्योति बा फूले चोराहे पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोकसभा में श्यामलाल बोराना, रामलाल राठौर, रमेश तेलकार, भूपेन्द्र महावर, मनोहर माली, मुकेश निडर, दिलीप चावड़ा, मन्नालाल राठौर, किशोर उणियारा, कमलेश देवड़ा आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर जनरल रावत की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सभी ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संचालन ओमप्रकाश गेहलोत ने किया। इस अवसर पर नप के पूर्व ध्यक्ष कचरमल राठौर, रामेश्वर फरक्या, चन्द्रप्रकाश माली, चिन्टू शर्मा, जानकीलाल राठौर, शंकर राठौर, गोपाल राठौर, वरदीचन्द राठौर, भंवर राठौर, विनोद राठौर, अम्बालाल शर्मा, भरत तेलकार आदि उपस्थित रहे।
0 comments