काम रुकवाने के बाद पहुचे अधिकारी, तहसीलदार ने दिए निर्देश, कहा अनुबन्ध के अनुसार होगा कार्य
December 16, 2021पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नगर में रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के दौरान दोनों ओर सर्विस रोड़ व नाली निर्माण को लेकर डाक बंगले के सामने निर्माणकर्मियों व रहवासियों के बीच विवाद के बाद कार्य को रोकने पर बुधवार को तहसीलदार व सेतु निगम के अधिकारियों ने पुलिस चोकी पहुचे व कार्य रोकने वाले रहवासियों को बुलाया। बाद में तहसीलदार वन्दना हरित ने अनुबन्ध के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज निर्माण के दौरान मंगलवार को शाम डाक बंगले के सामने कुछ दुकानदारों ने पुराना नाला तोड़ने व सड़क खुदाई का कार्य रुकवा दिया था। दुकानदारों का कहना था पांच मीटर का रोड़ व एक मीटर का नाला बनाया जाए। जबकि अनुबन्ध में छह मीटर का रोड़ व एक मीटर का नाला बनाया जाना है। कार्य को रोकने की सूचना पर बुधवार को तहसीलदार वन्दना हरित, सेतु निगम के एसडीओ राकेश गुप्ता, इंजीनियर कृष्णा गुप्ता, चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय, सीएमओ गरिमा पाटीदार, पटवारी दिग्विजयसिंह चुण्डावत आदि ने रहवासियों को समझाइश दी व नियमानुसार कार्य को करने की कहा। तहसीलदार वन्दना हरित ने कहा निर्माण कार्य अनुबन्ध अनुसार होगा, अगर कोई कार्य रुकवाता है तो पुलिस की मदद ली जाए।
0 comments