रिमाण्ड अवधि समाप्त, डोडाचूरा तस्करी के आरोपियों को भेजा जेल

August 17, 2021

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। डोडाचूरा तस्करी में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपियों को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने के बाद जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ पुलिस ने 60 किलो डोडाचूरा समेत रायसिंह पिपलिया निवासी नागूसिंह, श्यामलाल सूर्यवंशी व रवि भांभी को गिरफ्तार किया था। जिन्हें न्यायालय ने दो दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा था। शुक्रवार को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जिन्हें जेल भेजने के आदेश हुए। टीआई गिरीश जेजुलकर ने बताया आरोपी ने डोडाचूरा लेने वाले का नाम बताया है, जिसकी तस्दीक करने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।

You Might Also Like

0 comments