मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोयाबीन सहित अन्य फसलों में अफलन की स्थिति

August 17, 2021

 मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोयाबीन सहित अन्य फसलों में अफलन की स्थिति, जोकचन्द्र ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर की मुआवजे की मांग



पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोयाबीन के साथ ही अन्य फसल में अफलन की स्थिति होने से फसल लगभग नष्ट हो गई। कई लोगों ने रोटावेटर चलाकर फसल को नष्ट कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याक्षी श्यामलाल जोकचन्द्र ने सोमवार, मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के जान्याखेड़ी, पिपलिया विशनिया, सोमिया, लसुड़िया कदमाला, रणायरा, गर्रावद, चिल्लोद पिपलिया, बांसखेड़ी, आक्यापालरा, बादपुर, तुरकिया, दौरवाड़ा, खाकरिया खेड़ी,बूढ़ा, तलाव पिपलिया, कचनारा आदि गांवों का दौरा कर खेत पहंुच नुकसानी का जायजा लिया व किसानों से चर्चा की, जोकचन्द्र ने बताया फसलों में अफलन की स्थिति है, किसानों की परेशानी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी अवगत कराया जाएगा, वहीं नुकसानी के मुआवजे को लेकर किसान हित में 21 अगस्त को प्रातः 11 बजे बूढ़ा बस स्टेण्ड पर धरना देकर ज्ञापन दिया जाएगा। अगर शीघ्र सर्वे कर किसानों को उचित सहायता राशि प्रदान नही हुई तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। इस अवसर शीतसिंह बोराना, उदयसिंह चैहान, सुनील दिवाणिया, अर्जुनसिंह, किशोरसिंह, मानसिंह, कल्लूसिंह, रणसिंह, सत्यनारायण पाटीदार, जुझारलाल राठौर, बापूसिंह, भगत चोधरी, राजेन्द्रसिंह, राजेश भारती, सुन्दरलाल परिहार, खुमानसिंह, जसवंतसिंह, जीवनसिंह आदि उपस्थित थे।

किसानों ने बताया 90 प्रतिशत नुकसान:

पिपलिया विशनिया क्षेत्र के किसान कमलेश पाटीदार, नीलेश पाटीदार, जितेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, किशोर पाटीदार, निर्मल राठौर, मदनलाल सूर्यवंशी, गोपाल पाटीदार, प्रवीण पाटीदार, धन्नालाल गायरी, मोतीलाल धनगर, दशरथ डाका, प्रकाश पाटीदार ने बताया लगातार 15 दिन से हुई बरसात से खेतों में पानी भर गया था। इससे करीब 90 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। कमलेश पाटीदार ने बताया कि 10 हेक्टर में सोयाबीन फसल बोई थी, जो पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसी तरह पहेड़ा क्षेत्र के किसान शराफत खान, वीरेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र पटेल, समरथ मालवीय, दीपक मालवीय, कालूलाल गुर्जर, मनोज गुर्जर, अनिल सेन, दशरथ मालवीय, ईश्वरलाल पंवार ने बताया सोयाबीन फसल पर फली नही लगी है, अफलन की स्थिति है। किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

You Might Also Like

0 comments